Home चर्चा में दुर्गा उत्सव समितियां की ली गई बैठक, दिए गए निर्देश

दुर्गा उत्सव समितियां की ली गई बैठक, दिए गए निर्देश

70
0
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप
आज दिनांक 18/09/2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छ.ग.) में दुर्गा उत्सव समितियों की बैठक  पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती निकिता तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, नगर पालिका अधिकारी एवं विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी दुर्गा उत्सव के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन हेतु निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए :
1.प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान एवं समय-सारणी के अनुसार ही किया जाएगा।
2.ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) का उपयोग केवल अनुमत समय-सीमा एवं निर्धारित ध्वनि स्तर तक ही किया जा सकेगा। डीजे पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा.
3.जुलूस एवं शोभायात्रा प्रशासन द्वारा तय मार्ग एवं समय पर ही निकाली जाएगी।
4.यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए समितियां पुलिस की सहायता करेंगी।
5.साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था समिति द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
6.सुरक्षा व्यवस्था के तहत महिला एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
7.नियम उल्लंघन की स्थिति में संबंधित समिति/व्यक्ति पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के दौरान सभी समितियों ने आश्वस्त किया कि वे प्रशासन एवं पुलिस का पूर्ण सहयोग करते हुए दुर्गा उत्सव को शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न कराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here