Home टेक्नोलॉजी iPhone 17 Series भारत में लॉन्च: प्रो मॉडल्स में अमेरिका के मुकाबले...

iPhone 17 Series भारत में लॉन्च: प्रो मॉडल्स में अमेरिका के मुकाबले छोटी बैटरी, बैकअप में अंतर

11
0

Apple iPhone 17 Series की सेल भारत में शुरू हो गई है। इस सीरीज में कंपनी ने चार नए मॉडल पेश किए हैं, जिनमें iPhone 17 और iPhone Air के अलावा iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। एप्पल ने भारत में लॉन्च किए गए प्रो मॉडल में अमेरिकी वेरिएंट के मुकाबले छोटी बैटरी दी है। सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल, सैमसंग जैसी कंपनियां हर मार्केट के हिसाब से अपने फोन के हार्डवेयर में बदलाव करती हैं।

9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने अपनी नई आईफोन 17 सीरीज के प्रो मॉडल्स की बैटरी कैपेसिटी पिछले साल आई iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के मुकाबले बड़ी रखी है। हालांकि, अमेरिकी और भारतीय मॉडल की बैटरी में आपको बड़ा अंतर देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट की माने तो अमेरिका में लॉन्च हुए मॉडल की बैटरी भारत ही नहीं अन्य दूसरे रीजन के मुकाबले बड़ी होगी। इसमें 33 घंटे की बैटरी लाइफ, 30 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग और वीडियो प्लेबैक क्षमता होगी। वहीं, भारत में लॉन्च हुए वेरिएंट में 31 घंटे की बैटकी लाइफ, 28 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग और वीडियो प्लेबैक कैपेसिटी मिलती है। इस तरह से फोन की बैटरी को छोटी रखी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here