कोरबा, 21 सितम्बर।
भवानी मंदिर परिसर में नव निर्मित मानस मंदिर में माता कौशल्या की गोद में बाल स्वरूप श्रीराम विराजमान हैं। इस भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण समारोह के अवसर पर पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज 21 सितंबर को कोरबा पधारेंगे।
22 सितंबर को मां सर्वमंगला मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात प्रातः 11 बजे कार और बाइक रैली निकाली जाएगी, जो पावर हाउस रोड, टीपीनगर चौक, सीएसईबी चौक होते हुए भवानी मंदिर पहुंचेगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे से दिव्य श्रीरामकथा का शुभारंभ होगा, जो प्रतिदिन सायं 7 बजे तक चलेगी।
श्रीरामकथा का कार्यक्रम
22 सितम्बर – श्रीराम कथा महिमा
23 सितम्बर – भगवान शिव विवाह प्रसंग
24 सितम्बर – भगवान श्रीराम जन्मोत्सव
25 सितम्बर – प्रभु श्रीराम बाललीला
26 सितम्बर – माता सीता एवं श्रीराम विवाह
27 सितम्बर – श्रीराम-केवट प्रसंग
28 सितम्बर – श्रीराम-भरत मिलाप
29 सितम्बर – श्रीराम-शबरी प्रसंग
30 सितम्बर – श्रीराम राज्याभिषेक एवं कथा समापन
जगतगुरु रामभद्राचार्य जी बाल्यकाल से ही दृष्टिहीन हैं, परंतु अपनी साधना और दिव्य ज्योति से उन्होंने सभी धर्मग्रंथों का गहन अध्ययन किया और अनेक ग्रंथों की रचना भी की। रामजन्मभूमि प्रकरण में उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में शास्त्रों से मिले प्रमाण प्रस्तुत कर सबको आश्चर्यचकित किया था।
कार्यक्रम विवरण
अवधि: 22 से 30 सितम्बर 2025
समय: प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक
स्थान: माँ भवानी मंदिर परिसर, दर्री डेम, कोरबा (छत्तीसगढ़)









