-थाना भोपालपटनम में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से फरार चल रहा था आरोपी।
-मुखबिर की सूचना पर महाराष्ट्र के सिरोंचा से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर किया गया गिरफ्तार।
बीजापुर पुलिस द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना भोपालपटनम क्षेत्रांतर्गत एक महिला के घर में घुसकर आरोपी द्वारा गलत नीयत से छेड़छाड़ एवं मारपीट किए जाने की शिकायत पर थाना भोपालपटनम में अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 74 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण के फरार आरोपी बाबर खान, पिता स्व. जहांगीर खान, उम्र 36 वर्ष घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की पतासाजी के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र के सिरोंचा से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना भोपालपटनम लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
बीजापुर पुलिस की अपील: महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। अपराधों को छिपाने के बजाय समय पर शिकायत दर्ज कराएं। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करें ।







