Home कोरबा कोरबा नगर पालिक निगम पहली बार करेगा भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव...

कोरबा नगर पालिक निगम पहली बार करेगा भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन

51
0

कोरबा। ऊर्जाधानी कोरबा में इस वर्ष इतिहास रचते हुए नगर पालिक निगम पहली बार भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक ओपन थिएटर, घंटाघर कोरबा में प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक होगा।

कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि बनारस की प्रसिद्ध रामलीला मंडली द्वारा मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही दर्शकों को “भव्य लेज़र शो से रामायण प्रदर्शन” का भी दिव्य अनुभव मिलेगा। उत्सव को और भव्य बनाने के लिए मनोहारी आतिशबाजी और रावण दहन का आयोजन भी किया जाएगा।

नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजुदेवी राजपूत ने नगरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें और रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आनंद लें।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को जीवंत करने के साथ-साथ समाज में रामायण के आदर्शों को प्रोत्साहित करने का प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here