Home चर्चा में युवा हैं हम, जोश और ऊर्जा की नहीं हममें कमी, आओ हम...

युवा हैं हम, जोश और ऊर्जा की नहीं हममें कमी, आओ हम सब मिलकर नए भारत के निर्माण में सहचर बनें: संजय पाण्डेय

8
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

नवोदित कवियों के बीच हिलोरें मार उठा महापौर पाण्डेय का कवि हृदय 
युवा कवियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा 
संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 

जगदलपुर। महापौर संजय पाण्डेय आज बस्तर संभाग भर से जुटे नवोदित कवियों के बीच कवि अवतार में नजर आए। अचानक उनका कवि हृदय हिलोरें मारने लगा, उन्होंने अपनी स्वरचित कविता सुनाकर युवाओं में जोश और देशभक्ति का संचार कर दिया।

 

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आज राज्य युवा आयोग द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में बस्तर संभाग स्तरीय युवा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जगदलपुर कार्यालय परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में संभाग के सभी जिलों से आए प्रतिभावान युवा कवियों ने अपनी मौलिक एवं प्रेरणादायी कविताओं का पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नई पीढ़ी के उज्जवल भविष्य जैसे विषयों पर प्रस्तुत कविताओं ने श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम के दौरान महापौर संजय पांडे ने स्वरचित कविता- युवा हैं हम, जोश और ऊर्जा की नहीं हममें कमी, आओ हम सब मिलकर नए भारत के निर्माण में सहचर बनें, ये जवानी, हमारी रचनाएं ऊर्जा देश के काम आए, नई पीढ़ी में जोश जगाए। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि कविता समाज के विचारों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं में साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करती हैं।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, डिप्टी कलेक्टर नंदिनी साहू, एडीपीओ जयंती कश्यप, राकेश खापर्डे, पूर्णिमा सरोज, शशांक शेंडे, योगेंद्र मोतीवाला, सुचित्रा सिंह, केएस सुनील पिल्ले, वेदप्रकाश सोनी, कोटेश्वर नायडू, विभागीय कर्मचारी नागरिक, साहित्यप्रेमी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here