Home चर्चा में विश्व फार्मासिस्ट दिवस : ज्ञानरोशनी कॉलेज ऑफ फार्मेसी जांजगीर में भव्य आयोजन

विश्व फार्मासिस्ट दिवस : ज्ञानरोशनी कॉलेज ऑफ फार्मेसी जांजगीर में भव्य आयोजन

6
0
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल
जिला जांजगीर चांपा  25 सितंबर।
ज्ञानरोशनी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जांजगीर में आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और अतिथियों की सक्रिय उपस्थिति ने इसे और भी विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था के संचालक डॉ. अखिलेश कटकवार ने अपने संबोधन में कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा – “चिकित्सा प्रणाली की जड़ फार्मासिस्ट ही होते हैं। जब हम अच्छे स्वास्थ्य की सोचते हैं, तो हमें अच्छे फार्मासिस्ट की भूमिका पर भी विचार करना चाहिए।” उन्होंने सभी छात्रों को समाज सेवा और पेशेवर जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई और उच्च स्तरीय फार्मासिस्ट तैयार करने का संकल्प दोहराया।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश सोनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस का उद्देश्य फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना और स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान का सम्मान करना है। उन्होंने भारतीय फार्मेसी काउंसिल द्वारा इस वर्ष निर्धारित थीम “स्वास्थ्य के बारे में सोचें, फार्मासिस्ट के बारे में सोचें” को अत्यंत प्रेरणादायक बताया और कहा कि यह विषय हमें फार्मासिस्टों के महत्व और जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित करता है।
इस मौके पर श्री शंभूनाथ यादव, श्री मेघ कुमार नाई, श्री रवि यादव सहित सभी स्टाफ सदस्य और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसने विद्यार्थियों में उत्साह और जोश का संचार किया।
अंत में संस्था के संचालक ने सभी को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ज्ञानरोशनी कॉलेज का प्रयास रहेगा कि यहां से निकले हर विद्यार्थी समाज की सेवा में उत्कृष्ट फार्मासिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here