Home कोरबा जीएसटी सुधार राष्ट्र की आर्थिक संरचना को सुदृढ़ करने का संकल्प –...

जीएसटी सुधार राष्ट्र की आर्थिक संरचना को सुदृढ़ करने का संकल्प – भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी

7
0

कोरबा। ‘नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी बचत उत्सव’ के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में घंटाघर, निहारिका, दर्री सहित जिले के अनेक वाणिज्यिक क्षेत्रों में व्यापारी, उद्योगपति, स्थानीय व्यावसायिक वर्ग तथा आम नागरिकों के मध्य प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित किए गए जीएसटी सुधारों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष का वक्तव्य – कर सुधार नहीं, आर्थिक उत्थान का संकल्प
अपने संबोधन में श्री गोपाल मोदी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सदैव जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है। जीएसटी सुधार केवल कर प्रणाली का परिवर्तन मात्र नहीं, बल्कि पारदर्शिता, सुगमता और मजबूत अर्थव्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक संकल्प है। भाजपा का ध्येय मात्र राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं, बल्कि व्यापार और उद्योग जगत को नई गति प्रदान करना है।” उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे इन सुधारों का लाभ उठाकर डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ें और शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को उपभोक्ता तक पहुंचाएं।

व्यापारी वर्ग में सकारात्मक ऊर्जा
संवाद उपरांत व्यापारिक समुदाय में आशावादी वातावरण परिलक्षित हुआ। अनेक व्यापारियों ने यह अभिव्यक्ति दी कि नवपरिवर्तनों से उनकी कार्यशैली सरल हुई है तथा उपभोक्ताओं का बाजार की ओर रुझान बढ़ा है, जिससे समग्र आर्थिक गतिविधियों में गतिशीलता आ रही है।

कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तृत व्याख्या की। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, ज्योति वर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, संजीव शर्मा, पुष्पकला साहू, प्रकाश अग्रवाल, भरत सोनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here