जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल
जिला जांजगीर-चांपा।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिलेभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान जनभागीदारी के साथ संचालित किया गया। “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों में सामूहिक श्रमदान किया गया।
आबकारी विभाग ने दिखाई पहल
आबकारी आयुक्त सुश्री आर.शंगीता एवं जांजगीर चांपा प्रभारी सहायक श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के विशेष मार्गदर्शन में आबकारी कार्यालय परिसर और शराब दुकानों में साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर आसपास की गंदगी हटाई और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।

नियमित आदत बने स्वच्छता
इस अवसर पर आबकारी आयुक्त सुश्री आर.शंगीता एवं जांजगीर चांपा प्रभारी सहायक श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर ने कहा
“स्वच्छता केवल एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ समाज ही स्वस्थ समाज का आधार है।”

जनभागीदारी पर जोर
कलेक्टर श्री महोबे ने जिलेवासियों से अपील की कि सभी नागरिक स्वच्छता के अभियान को अपना दायित्व मानें और सामूहिक प्रयासों से जिले को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में योगदान दें।
अभियान में रही सक्रिय भागीदारी
इस अभियान में आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। श्रमदान करते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाना आवश्यक है।आबकारी जांजगीर चांपा प्रभारी सहायक श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर आबकारी एवं उपनिरीक्षक यीवरेश कुमार ,सुनील रात्रे , रमेश सदार, विकास पाल संडे एवं आरक्षक देवदत्त जायसवाल , छेदी लाल अनवर मेमन आरक्षक गीता कमल अधिकारी एवं ऑफिस स्टॉप कर्मचारियों उपस्थित रहे







