आरंग संवाददाता – सोमन साहू
रायपुर।
राजधानी रायपुर में परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का अनोखा संगम बनने जा रहा है। चौपाल रास गरबा 2025 के भव्य आयोजन की तैयारियों की शुरुआत पोस्टर विमोचन से हुई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर के लोकप्रिय सांसद माननीय बृज मोहन अग्रवाल जी तथा वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री राजेश अग्रवाल जी ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन किया।
इस गरिमामयी अवसर पर रायपुर महापौर श्रीमति मिनल चौबे जी, विधायक मोती लाल साहू जी, विधायक पुणेधर मिश्रा जी, वरिष्ठ नेता श्री संजय श्रीवास्तव जी, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री असमरजीत सिंह छबड़ा जी, फिल्म डायरेक्टर श्री मोहित साहू जी (एन माही फिल्म) सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष प्रशान्त पांडे जी, नारी चौपाल अध्यक्ष डॉ. आरती उपाध्याय जी, युवा चौपाल अध्यक्ष आलोक जी, श्रीमति पदमा शर्मा जी, श्रीमति आभा बघेल जी, प्रभारी लीला साहू जी, प्रभारी स्वाति पांडा जी, मधु सकारकर,श्रुति जी, स्वेता पांडे जी, तेजस्विता जी, डॉ. मनोज ठाकुर जी, डॉ. शैलेन्द्र रात्रे जी तथा चौपाल परिवार के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस वर्ष का चौपाल रास गरबा आयोजन विशेष है, क्योंकि इसमें बुजुर्गों, दिव्यांग बच्चों, समाज के विभिन्न वर्गों और परिवारों को एक मंच पर जोड़ने की अनूठी परंपरा निभाई जाएगी। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक समरसता का सशक्त संदेश भी देगा।
* दिनांक 27,28,29, सितम्बर का चौपाल रास गरबा रायपुर में इतिहास रचने जा रहा है, जहां एक साथ समाज सेवा, संस्कृति और धार्मिक आस्था का संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने दी।
जय माता दी।







