Home चर्चा में दक्षिणी दिल्ली में बड़ा अपराध: कांग्रेस नेता लखपत सिंह कटारिया की गोली...

दक्षिणी दिल्ली में बड़ा अपराध: कांग्रेस नेता लखपत सिंह कटारिया की गोली मारकर हत्या

215
0
संवाददाता – रघुराज
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह कांग्रेस नेता लखपत सिंह कटारिया की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब कटारिया नियमित सुबह की सैर पर निकले थे। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9:53 बजे पार्क के पास दो अज्ञात हमलावरों ने पहले उन्हें बैट जैसी किसी वस्तु से हमला कर घायल किया, फिर पास से तीन गोलियां दाग दीं। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल फैल गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व पीसीआर को सूचना दी। घायल कटारिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 55 वर्षीय लखपत सिंह कटारिया इलाके में एक सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे और स्थानीय राजनीति में उनकी पकड़ मानी जाती थी।
मालवीय नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल से कारतूसों के खोखे और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों के बारे में सुराग मिल सके। पुलिस ने बताया कि वारदात की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम बनाई गई है और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस सनसनीखेज हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। दिनदहाड़े हुए इस अपराध ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से लेकर व्यक्तिगत रंजिश तक की संभावनाओं को खंगाला जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि फुटेज और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here