Home चर्चा में हत्या के प्रयास के मामले का आरोपी गिरफ्तार।।

हत्या के प्रयास के मामले का आरोपी गिरफ्तार।।

41
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल
अंबिकापुर सरगुजा।।
थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
गाय बकरी द्वारा कितना फसल खाया गया है कि बात बोलकर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थिया के नाबालिग लड़के को पत्थर से गंभीर चोट किया गया था कारित।आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त पत्थर किया गया जप्त।
गंभीर अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया तारा पैकरा निवासी नान दमाली बंधानपारा थाना दरिमा की दिनांक 13/08/25 को थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 06/08/25 से कुछ दिनों पूर्व प्रार्थिया के उड़द फसल को सुमित पैकरा के गाय बकरी खाकर नुकसान कर दिया था उसी बात को लेकर दिनांक 06/08/25 को सुमित आया और प्रार्थिया के पति को बोला कि मेरा गाय बकरी तुम्हारा कितना फसल को खाया है, जिसके लिये तुम बोल रहे हो बोलकर गाली गलौज करते हुए जान से मारकर फेक देने की धमकी देकर वही पास पड़े पत्थल से फेक कर प्रार्थिया के नाबालिग लंडका को मारा और घर भाग गया, जो परिजनों द्वारा नाबालिग लड़के को जिला अस्पताल अंबिकापुर ले जाकर भर्ती कराकर ईलाज कराये है वहां से दिनांक दिनांक 07/08/25 को रायपुर रेफर करने पर इलाज हेतु रायपुर ले गये थे वहां 03 दिन ईलाज कराने के बाद डिस्चार्ज करने पर दिनांक 12/08/25 को वापस घर ले कर आये है और प्रार्थिया द्वारा वापस आकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे अपराध क्रमांक 119/25 धारा 296, 351(2), 115(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आहत नाबालिग के परिजनों का कथन लेख कर प्रकरण के आहत नाबालिग का बेड हेड टिकट प्राप्त कर आहत को आयी चोटों का क्यूरी कराया गया, क्यूरी रिपोर्ट में डाक्टर साहब द्वारा आहत को आयी चोट गंभीर प्रकृति का होना लेख किये जाने पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस जोड़ कर मामले के आरोपी सुमित सिंह का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सुमित सिंह पैकरा आत्मज स्व. जवाब सिंह पैकरा उम्र 20 वर्ष साकिन नान दमाली बंधानपारा थाना दरिमा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त पत्थर जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक भरतलाल साहू, महिला प्रधान आरक्षक ज्योति कुजूर आरक्षक मनोहर साय, गोविन्द टोप्पो सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here