रामा ईचा नाम का नक्सली गिरफ्तार…सुबह सुबह पुलिस कि कार्यवाही
स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कोरबा में छापेमारी कर एक नक्सली सहयोगी रामा इच्छा को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक रामा खदान में मजदूर के तौर पर काम करता था और मजदूर संगठनों के माध्यम से नक्सलियों के लिए आर्थिक मदद जुटाने का कार्य करता था।
जग्गू और कमला ने रायपुर के कई झुग्गी इलाकों में बड़े नक्सलियों तक को ठहराया..
सूत्र बताते हैं कि रामा का हाल-फिलहाल संपर्क रायपुर से गिरफ्तार हुए नक्सली दंपति — जग्गू कुरसम और कमला कुरसम — से पाया गया है। जग्गू और कमला को 23 सितंबर को चंगोराभाठा, रायपुर से पकड़ा गया था; दोनों भैरमगढ़ डिवीजनल व एरिया कमेटी से जुड़े सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं और आरोप है कि वे फर्जी दस्तावेजों के सहारे रायपुर में छिपे हुए थे।
नक्सली रायपुर और बस्तर में बदलते थे अपना ठिकाना..
रामा को 27 सितंबर को बिलासपुर की NIA कोर्ट में पेश किया गया। SIA की पूछताछ में शहरी नक्सली नेटवर्क के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एजेंसी अब रामा के अन्य सम्बंधियों की पहचान और कोरबा क्षेत्र में संभावित संदिग्धों की तलाश पर तेज़ी से काम कर रही है।







