कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण का श्रवण आज शहर के भगत सिंह वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 146 में किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव और नगर निगम के महापौर श्री संजय पांडे मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित होकर प्रधानमंत्री जी के विचारों से रूबरू हुए। इस सामूहिक श्रवण में अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, मथुरा तिवारी, दयावती देवांगन, करण जैन, गोदावरी ठाकुर, सुरेश मथरानी, लोकनाथ, सूर्यकांत साहू, कुसुम साहू, तुलसी ठाकुर और कमला साहू सहित अनेक स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि मन की बात न केवल प्रधानमंत्री और जनता के बीच सीधा संवाद है बल्कि यह सामाजिक सरोकारों को बढ़ाने वाला प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और उसमें बताए गए संदेशों को जीवन में उतारें।









