Home कोरबा पोड़ी उपरोड़ा में डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, शिवरीनारायण की टीम बनी...

पोड़ी उपरोड़ा में डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, शिवरीनारायण की टीम बनी विजेता

192
0

पोड़ी उपरोड़ा। गोंडपारा मुहल्ला स्थित महिला गौरी पूजन समिति के तत्वावधान में डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कलाकारों ने अपनी नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथियों का स्वागत समिति की महिलाओं ने तिलक, गुलदस्ता और सूआ नृत्य के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि एवं सरपंच सहेत्तर सिंह राज ने की।

प्रतियोगिता में कोरबा जिले सहित रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, रायगढ़, दुर्ग-भिलाई, बलौदाबाजार, पेंड्रा, रतनपुर, कुसमुंडा, गेवरा, हरदी बाजार, कोटमी सोनार और अन्य जिलों से करीब दो दर्जन टीमों ने भाग लिया।

शिवरीनारायण की टीम प्रथम पुरस्कार विजेता बनी।

महासमुंद की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
जजमेंट की जिम्मेदारी CPC डांस अकेडमी जमनीपाली ने निभाई।

शिव विवाह, पारिवारिक और भक्तिमय झांकियों से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। सभी प्रतिभागियों के लिए समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी।

मंच संचालन गौतम दास और लक्ष्मी नारायण सिंह कंवर ने किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और समिति द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

आयोजन में समिति के साथ-साथ श्री सिताराम यादव, लक्ष्मी दास, मनहरण श्रीवास, मोहन दास, जोहन दास, महिपाल दास एवं युवा वर्ग का सराहनीय सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here