Home चर्चा में विजया दशमी पर विहिप बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

विजया दशमी पर विहिप बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

13
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

शास्त्र के साथ शस्त्र भी रखना चाहिए हर घर में 
जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा बस्तर प्रखंड में विजयादशमी के अवसर पर इस वर्ष भी लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की परंपरा में हमारे चारों युगों में शास्त्र और शस्त्र का उल्लेख मिलता है जब सारे विश्व में स्कूल नहीं थे तब हमारे भारत में गुरुकुल हुआ करते थे। गुरुकुल में शास्त्र के साथ साथ शस्त्र विद्या भी दी सिखाई जाती थी। क्योंकि विधर्मी सभी युगों में पाए गए इसलिए अपनी रक्षा अपनी संस्कृति, गौ, गंगा ,गीता की रक्षा के लिए शस्त्र अति आवश्यक हैं। शस्त्र उठाना पड़े तो उठाना ही चाहिए। विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने कहा बजरंग दल पूरे देशभर में प्रतिवर्ष शस्त्र पूजन का आयोजन अपने सभी जिला केंद्रों एवं ग्रामीण स्तर पर करता है। इसका उद्देश्य अपने अंदर के पुरुषत्व को जगाने एवं अपनी सुरक्षा करना है। बजरंग दल पूरे देश में अपने कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा देता है। यह कलियुग है कलियुग की शक्ति सिर्फ संगठन है इसलिए हमें संगठित रहना चाहिए। विहिप बजरंग का कार्य ही हिंदुओं को संगठित करना है क्यों कि संगठित हिंदू ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकता है। प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे जितने भी देवी देवता हैं ,सभी के हाथों में शस्त्र हैं। इसलिए हम सभी सनातनी हिंदुओं के घरों में एक न एक शस्त्र रखना ही चाहिए, हिंसा के लिए नहीं अपितु अपनी सुरक्षा की दृष्टि से रखना चाहिए। आज पूरे देशभर में विधर्मी तत्व सनातन संस्कृति को मिटाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं इसलिए हमे भी अपने पूजा स्थल में शस्त्र रखना चाहिए। कार्यक्रम में विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अपने पारंपरिक शस्त्रों का मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी, विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, मंत्री शंकर नाग, धर्म प्रसार प्रमुख शंकर बघेल, मंत्री शिवा नाग, संयोजक नेहरूलाल, सुरक्षा प्रमुख जैमन, अखाड़ा प्रमुख दिनेश बघेल, गौरक्षा प्रमुख मानसिंह, सेवा प्रमुख दसी पटेल, विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण, मैथ्यू, प्रचार प्रमुख पवन, राजा, हरिदास, तिलु, नगर बस्तर प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here