Home चर्चा में आरएसएस खमतराई बस्ती में पथ संचालन, शताब्दी वर्ष पर गुंजा भारत माता...

आरएसएस खमतराई बस्ती में पथ संचालन, शताब्दी वर्ष पर गुंजा भारत माता की जय

21
0
रायपुर संवाददाता – रघुराज
गज्जू साहू बोले — हर साल बढ़ रही आरएसएस की शाखाएं, समाज सेवा के लिए तत्पर स्वयंसेवक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा रविवार को खमतराई बस्ती, नगर करवाह, देवेंद्र नगर क्षेत्र में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल पथ संचालन यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
पथ संचालन गांधी चौक खमतराई बाजार से प्रारंभ होकर नगर निगम पानी टंकी, संतोषी मंदिर, होटल पैराडाइज, जलाराम मंदिर, सतनामी बस्ती, ब्रम्हदयी पारा होते हुए पुनः गांधी चौक खमतराई बाजार ग्राउंड में संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में मोहल्ले वासियों ने फूल वर्षा कर स्वयंसेवकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए और बच्चों ने भी झंडे लहराकर संघ के इस ऐतिहासिक आयोजन में भागीदारी दिखाई। यह पथ संचालन न केवल देशभक्ति का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता और अनुशासन का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
नगर निगम जोन क्रमांक 01 के अध्यक्ष एवं पार्षद गज्जू साहू ने कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि हर वर्ष आरएसएस की शाखाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिससे समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में संगठन की भूमिका और मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक सदैव देशहित, समाजहित और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने सभी स्वयंसेवकों और नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “इस शताब्दी वर्ष में हम सब मिलकर एक सशक्त और संस्कारवान भारत के निर्माण में योगदान दें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here