Home चर्चा में रायपुर में बागेश्वर धाम सरकार की कथा में उमड़ी आस्था की भीड़,...

रायपुर में बागेश्वर धाम सरकार की कथा में उमड़ी आस्था की भीड़, मुस्लिम युवक ने लिया सनातन धर्म में प्रवेश

24
0

रायपुर संवाददाता – रघुराज 

रायपुर। राजधानी रायपुर के अवधपुरी मैदान में जारी बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। 4 अक्टूबर से शुरू हुई यह कथा अब अपने चरम पर है। प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी इस दिव्य आयोजन में शामिल हो रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ-साथ कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि कथा पंडाल में पहुंचकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ले चुके हैं।

सोमवार को कथा के तीसरे दिन एक अनोखी और हृदयस्पर्शी घटना देखने को मिली। मंच पर एक मुस्लिम युवक पहुंचा, जिसने सनातन धर्म में प्रवेश की इच्छा जताई। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उसे धार्मिक विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार द्वारा सनातन धर्म में प्रवेश दिलाया और जीवन में धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का आशीर्वाद दिया। इस घटना के बाद पंडाल में मौजूद भक्तों ने जय-जयकार के साथ स्वागत किया।

कथा स्थल पर श्रद्धालु सुबह से ही भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन कथा सुनने के लिए न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी लोग आ रहे हैं। भक्तों के लिए भोजन, रात्रि विश्राम और पानी की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।

इस आयोजन का संचालन ‘स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन’ द्वारा समाजसेवी चंदन और बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। कथा का समापन 8 अक्टूबर को भव्य भंडारे और विशेष पूजन के साथ होगा। रायपुर में यह आयोजन आस्था, आध्यात्मिकता और सामाजिक एकजुटता का अद्वितीय उदाहरण बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here