Home चर्चा में उप मुख्य मंत्री अरुण साव पहुंचे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, हनुमान...

उप मुख्य मंत्री अरुण साव पहुंचे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, हनुमान परिवार ने नगर में गगनचुंबी तिरंगा फहराने दिया ज्ञापन…

5
0

छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज एक दिवसीय प्रवास पर शक्ति पहुंचे जहां पर नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक उर्फ गोलू शर्मा के अगुवाई में आतिशी स्वागत हुआ पश्चात अरुण साव श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के आग्रह पर हनुमान लला का पूजन अर्चन कर प्रदेश के लोगों के कल्याण की कामना की। इन पलों में मंदिर परिवार की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से नगर के हृदय स्थल मे गगनचुंबी राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराने हेतु ज्ञापन दिया जिसे उप मुख्यमंत्री सहर्ष स्वीकार किया । इन पलों में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार, सक्ती की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी होने की आस बंधी है कि शीघ्र नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के प्रयास से गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नगर के हृदय स्थल में फहरेगा।

आज इन पलों मंत्री के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया तथा नारायण मौर्य कोंडके ने मंत्री जिनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा मंदिर परिवार के अमित तंबोली, सोनू देवांगन, पप्पू खर्रा आदि ने सदस्य हाजिर रहकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here