मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी- विकासखंड भरतपुर अंतर्गत सभी स्कूलों में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन कर शिक्षा स्तर की जानकारियां बच्चों की टोली बनाकर कक्षा वार लिया गया , स्कूल की गतिविधियों के बारे में बच्चों से सामान्य ज्ञान की भी जानकारी ली गई। तथा बच्चों से आत्मीय संवाद, मिड डे मील ,शिक्षण सामग्री, मध्यान भोजन की गुणवत्ता साफ सफाई एवं पेयजल सुविधा तथा बच्चों से स्थानीय जानकारियां भी ली गई, इस कार्यक्रम में राज्य व जिले से लेकर खंड स्तर एवं संकुल स्तर तक, शिक्षा विभाग से लेकर एवं अन्य विभाग को जिम्मेदारियां सौंप गई थी। सामाजिक अंकेक्षण से औपचारिकता नहीं बल्कि शिक्षा को गति मिलेगा।

इसी तारत्मय में हरफरा व पटासी प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला च्यूल में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी ई ओ भरतपुर सच्चिदानंद साहू, जनकपुर कन्या शाला का प्राचार्य दिवाकर तिवारी, घघरा (स) शैक्षिक समन्वयक अभिनय सिंह बघेल, उमेश प्रजापति शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








