Home पेंड्रा मरवाही गौरेला-पेंड्रा में बड़ा रेल हादसा टला: हमसफर एक्सप्रेस सुरक्षित, दोषियों पर सख्त...

गौरेला-पेंड्रा में बड़ा रेल हादसा टला: हमसफर एक्सप्रेस सुरक्षित, दोषियों पर सख्त कार्रवाई

321
0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास हर्री और वेंकटनगर स्टेशनों के बीच बिना किसी आधिकारिक अनुमति के ट्रैक रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22867) ट्रैक पर पहुंच गई।

ट्रेन के इंजन ने रिपेयरिंग के लिए रखे गए जैक से टक्कर मार दी, लेकिन सौभाग्यवश कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ने से बच गई।

जानकारी के अनुसार, अप लाइन के किलोमीटर नंबर 828/11-13 के बीच यह अवैध रिपेयरिंग कार्य रेलवे कर्मचारी जवाहर लाल (मेट के पद पर) की देखरेख में चल रहा था। उनके साथ 9 मजदूर लगे हुए थे, लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया था।

लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। जवाहर लाल को निलंबित कर दिया गया और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) पेंड्रारोड ने 9 मजदूरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी तरह अनधिकृत कार्य था और इससे रेलवे सुरक्षा के नियमों का गंभीर उल्लंघन हुआ है। मामले की गहन जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here