Home चर्चा में ग्राम विकास समिति में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय रबी की फ़सल...

ग्राम विकास समिति में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय रबी की फ़सल में धान की जगह दलहन तिलहन पर दिया गया जोर

142
0
रिपोर्ट-खिलेश साहू
कुरुद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ईर्रा में ग्राम विकास समिति की बैठक संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि रबी की फसल में इसबबार  धान की जगह तलहन  तिलहन की खेती किया जावेगा जिमसें मुख्यरूप से ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू, सचिव मोहित कुमार ध्रुव, सह सचिव राजकुमार आशनी, उपाध्यक्ष खोरबारा राम साहू, सरपंच सूर्यकांत साहू एवं गांव के सभी गणमान्य नागरिकों के सामने ग्राम सभा में यह निर्णय लिया गया कि गांव में गर्मी में धान की जगह चना एवं दलहन तिलहन की फसल लगाना है एवं पानी की बर्बादी रोकना है एवं जो धान फसल लगाएगा
 उसको कड़ाई से दंड लिया जाएगा।केंद्र सरकार ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP बढ़ाने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए ₹84,200 करोड़ के प्रावधान को मंजूरी दी है, जिससे देश के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.
वहीं, देश में दलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए  ₹11,000 करोड़ की 6 वर्षीय योजना को भी मंजूरी दी गई है. इस पहल का लक्ष्य देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसानों की आय बढ़ाना है. बता दें कि दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से योजनाएं चलाई जा रही हैं. पानी की अधिक खपत वाली धान जैसी फसल की खेती को कम करने और दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने पर सरकार का ध्यान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here