Home चर्चा में करवा चौथ के उपलक्ष में मेहदी रस्म का आयोजन।

करवा चौथ के उपलक्ष में मेहदी रस्म का आयोजन।

14
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर।।
फियोना कैपिटल के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर के पहल पर अंबिकापुर शहर के सुहागिन महिलाओं ने पावन करवा चौथ पर्व के मौके पर निशुल्क मेहंदी लगवाने कार्यक्रम आयोजित किया । शहर के तकरीबन 200 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने दोनों हाथों में मेहंदी लगवाये ।
फियोंना कैपिटल के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर को इस कार्यक्रम आयोजन के धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सुहागिन व्रती महिलाओं ने आशीर्वाद प्रदान किये । उत्तरोत्तर अपने कार्यक्षेत्र जो इनका म्युचुअल फंड का ब्रोकरेज का कार्य है वाहन इंश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस और पासपोर्ट संबंधी कार्य करते हैं। किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो समाधान निकालने में निःस्वार्थ सहयोग प्रदान करते है। दूसरी बात इनका स्वयं का अपना आश्रम कार्य प्रगति पर है।
ऐसे प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाज उत्थान के लिए तत्पर रहने वाले सेवाभावी पवन अग्रवाल एवं उनके सुपुत्र विपांशु अग्रवाल के सहयोग एवं मार्गदर्शन में मेहंदी लगवाने जैसी यादगार कार्यक्रम काआयोजन हुआ। जो की पूर्णत: नि:शुल्क था।
मेहंदी लगवाने कार्यक्रम की सफल आयोजन तथा क्रियान्वयन मे उन्हे चुनौती के दौर से गुजरना पड़ा।
लेकिन सहायक कर्मचारीयों के मदद से अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हुये। बताना लाजिमी होगा कि फियोना कैपिटल अंबिकापुर शहर सहित आसपास क्षेत्र में एक जाना पहचाना मशहूर नाम है। जो कि अपने उत्कृष्ट सेवाओं के बदौलत कामयाबी के ऊंचाईयों को छूने लगा है । उक्ताशय की जानकारी मनोज अग्रवाल (विधायक प्रतिनिधि) पीजी कॉलेज अंबिकापुर एवं संभागीय युवा अध्यक्ष ने दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here