पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप
पेंड्रा (जिला जीपीएम) – छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) के तत्वावधान में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बजरंग चौक, पेंड्रा में किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष श्री राकेश जालान उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लखनेश शर्मा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी पवन सुलतानिया, वॉर्ड पार्षद कुलदीप, नीरज जैन, प्रशांत श्रीवास, तथा कुबेर शर्मा उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. कैलाश मरकाम, डॉ. उत्तम केसर सहित कई वरिष्ठ आयुष चिकित्सकों की उपस्थिति रही। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क परामर्श एवं औषधियां प्राप्त कीं।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और चिकित्सकों ने लोगों को आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व से अवगत कराया एवं नियमित स्वास्थ्य जांच और सतत स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।









