Home खेल शुभमन की अगुवाई में भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, गंभीर के जन्मदिन...

शुभमन की अगुवाई में भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, गंभीर के जन्मदिन पर टेस्ट सीरीज जीत की सौगात

55
0

भारत ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने 121 रन का लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह जीत न केवल शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की पहली टेस्ट सीरीज जीत है, बल्कि टीम इंडिया ने इसके जरिए गौतम गंभीर को आज उनके 44वें जन्मदिन पर एक खास तोहफा भी दिया है।

भारत ने मंगलवार को पांचवें दिन एक विकेट पर 63 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 39 रन और कप्तान शुभमन गिल ने 13 रन बनाए। हालांकि, दोनों के आउट होने के बाद केएल राहुल ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया। ध्रुव जुरेल 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। भारत के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के 175 रन और शुभनम गिल का नाबाद (129 रन) शतक देखने को मिला था। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 248 रन पर सिमट गई। भारत ने 270 रन की बढ़त मिलने के बाद फॉलोऑन देने का फैसला किया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने संघर्ष करते हुए 390 रन बनाए और भारत के सामने 121 रन का लक्ष्य रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here