Home चर्चा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आज जांजगीर में

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आज जांजगीर में

6
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेंद्र जायसवाल
मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
 जिला जांजगीर चांपा । जांजगीर में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने और जन-जन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संदेश को पहुँचाने के उद्देश्य से “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन कल बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन दोपहर 1:30 बजे से भाजपा कार्यालय, जांजगीर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव होंगे। इस अवसर पर वे जांजगीर-चांपा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आत्मनिर्भर भारत अभियान के संकल्प व उद्देश्यों पर प्रकाश डालेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता, सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद कमला पाटले, जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, अशोक चावलानी, जिला सह-संगठन प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया, तथा पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस विधानसभा स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से भाजपा संगठन आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर विकास, स्वावलंबन, रोजगार सृजन और ग्रामीण उन्नति से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगा।
जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने बताया कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत के प्रति हर कार्यकर्ता की निष्ठा और समर्पण को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने जांजगीर-चांपा विधानसभा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी एवं उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ता आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं।
मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, ध्वजाराम साहू, समर्थ सिंह, संतोष थवाईत सहित सभी महामंत्रीगण तथा संकल्प अभियान के संयोजक व सह-संयोजकगण सक्रिय रूप से तैयारियों में लगे हुए हैं।
भाजपा के इस सम्मेलन से उम्मीद की जा रही है कि जांजगीर-चांपा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई दिशा और गति मिलेगी, जिससे न केवल संगठन मजबूत होगा बल्कि आम जनता तक आत्मनिर्भरता का संदेश और प्रभावशाली तरीके से पहुंचेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here