Home चर्चा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले मे शामिल सप्लाईकर्ता आरोपी गिरफ्तार।

33
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर।
थाना कोतवाली पुलिस टीम एवं साइबर सेल द्वारा पूर्व मे मामले मे 01 आरोपी को किया गया था गिरफ्तार।
पूर्व मे आरोपी के कब्जे से 210 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन एवं 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमती मशरुका 224000/- रुपये किया गया बरामद।
पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर मामले मे शामिल सप्लाईकर्ता आरोपी को किया गया गिरफ्तार, आरोपी द्वारा अवैध नशीला पदार्थ लाकर खपाने हेतु दिया गया था।
नशीले पदार्थो के अवैध कारोबार मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही।
प्रतिबंधित अवैध नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री मे शामिल आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम के मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली पुलिस टीम कों दिनांक 11/04/25 कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि विकम गढ़वाल सफेद रंग के झोला में नशीला इंजेक्शन व अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर घुटरापारा नहर मेड़ रोड अम्बिकापुर में खड़े होकर नशेड़ियों को नशीला इंजेक्शन व गांजा बिक्री कर रहा था।
पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही के संभावित जगह पर घेरा बंदी कर घुटरापारा नहर मेड़ रोड अम्बिकापुर स्ट्रीट लाईट के निचे एक आदमी सफेद रंग का झोला लेकर खड़ा था। जिससे नाम पता व झोला लेकर खड़े रहने का कारण पुछने पर गोल मोल जबाब देते अपना नाम विकम गढ़वाल पिता रूपसाय गढ़वाल उम्र 40 साल निवासी खैरबार पुराना पंचायत भवन के पास थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा का होना बताया, आरोपी के कब्जे मे रखे झोला मे रखे सामान के बारे मे पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नही दिया, जो आरोपी के कब्जे मे रखे झोला की तलाशी लेने पर सफ़ेद झोला मे रखे हुए कुल 110 नग buprenorphine injection मात्रा 220 एम. एल. एवं 100 नग PHENIRAMINE MALEATE INJECTION मात्रा 1000 एम. एल. कुल जप्त इंजेक्शन 210 नग कुल मात्रा 1220 एम. एल. कुल किमती मशरुका लगभग 210000/- रुपये एवं एक प्लास्टिक पन्नी मे रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 700 ग्राम कीमती लगभग 14000/- रुपये कुल जप्त मशरुका लगभग 224000/- बरामद किया गया था, उक्त प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा के सबंध मे आरोपी से पूछताछ किये जाने पर उक्त नशीला इंजेक्शन एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा कों मामले मे शामिल आरोपी सप्लाईकर्ता मनोज सोनी द्वारा लाकर देना एवं स्थानीय स्तर पर खपाने की योजना होना बताया गया था, साथ ही बेचे गए रकम को मनोज सोनी को देना एवं फायदे की रकम मे आधा आधा बटवारा होना बताया था, आरोपी के निशानदेही पर मामले मे शामिल आरोपी मनोज सोनी को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम मनोज सोनी आत्मज रामजी सोनी उम्र 40 वर्ष साकिन खैरबार रोड थाना कोतवाली अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 253/25 धारा 20, 21(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, महिला आरक्षक पूनम, आरक्षक विकाश मिश्रा, देवेंद्र पाठक, ओमप्रकाश गुप्ता, सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here