महाआरती का सनातन धर्म के उत्थान में महती भूमिका… अधिवक्ता चितरंजय
नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १२६ वीं महाआरती में पंडित मोरध्वज वैष्णव कोसमंदा ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया।
इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।

आज कथा वाचक पंडित मोरध्वज वैष्णव ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती में शामिल होना मेरे लिए स्मरणीय पल है, जिसके लिए श्री सिद्ध हनुमान परिवार का आभारी हूं, तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि *महाआरती सनातन धर्म के उत्थान में महती भूमिका निभा रही है
आज सुबह का श्रृंगार तुलाराम साहू मालखरौदा तथा शाम का श्रृंगार दिनेश साहू संगीत शिक्षक ने जन्म दिवस पर कराया। आज हनुमान जी को भोग प्रसाद यातायात थाना प्रभारी, अमित तंबोली एवं दिनेश साहू ने चढ़ाया गया व हनुमान जी का सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन,सावित्री यादव, अविनाश गबेल, श्याम सुंदर अग्रवाल तथा सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल एकांश बरेठ, सूर्य प्रताप सिंह, प्रांजल राजपूत निधि, श्याम सुंदर अग्रवाल की ओर से कराया गया।

आज महाआरती का मुख्य आकर्षण पहाडगांव की आकर्षक कर्मा नृत्य रहा जिनके साथ संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल पर किया जा रहा है, जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर आप प्राप्त कर सकते हैं।









