Home चर्चा में कुरूद में दमखम से भरी जूडो प्रतियोगिता 15 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने...

कुरूद में दमखम से भरी जूडो प्रतियोगिता 15 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

25
0
रिपोर्ट-खिलेश साहू
“कुरूद में दमखम से भरी जूडो प्रतियोगिता-15 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने दिखाया जुझारूपन
संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद में मंगलवार को अंतर-महाविद्यालयीन जूडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि  टिकेश साहू, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति कुरूद महाविद्यालय थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भोजराज चंद्राकर (विधायक प्रतिनिधि एवं सदस्य जनभागीदारी समिति), खेमराज सिन्हा एवं श्रीमती अनुराधा साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर.के. पाण्डेय ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक एम.एस. साहू एवं डॉ. सरस्वती घृतलहरे भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में खेल विभाग के प्रमुख अमित टंडन एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख मेजर डॉ. ओमजी गुप्ता की विशेष भूमिका रही, जबकि मंच संचालन का दायित्व डॉ. हित नारायण टंडन, विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र ने निभाया।
इस प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से संबद्ध 15 कॉलेजों की टीमों के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए।
🥇 पुरुष वर्ग परिणाम
60 किग्रा: प्रथम – गौतम प्रसाद (विप्र कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय रायपुर), द्वितीय – मुकेश निर्मलकर (आईसीटी गरियाबंद), तृतीय – मनस्वी (जीएनए महाविद्यालय भाटापारा)।
66 किग्रा: प्रथम – अपूर्व सोनी (विप्र महाविद्यालय रायपुर), द्वितीय – सौरभ सिंह (जीएनए भाटापारा)।
73 किग्रा: प्रथम – श्याम किशोर यादव (नेताजी सुभाष महाविद्यालय अभनपुर), द्वितीय – जितेंद्र (जीएनए भाटापारा)।
90 किग्रा: प्रथम – अर्नव पाल (दुर्गा महाविद्यालय रायपुर)।
100 किग्रा: प्रथम – पोषण देवांगन (जीएनए महाविद्यालय भाटापारा)।
🥇 महिला वर्ग परिणाम
48 किग्रा: प्रथम – प्राची (जीएनए भाटापारा), द्वितीय – मुस्कान (नेताजी सुभाष अभनपुर), तृतीय – दीपिका डागा (डागा कन्या महाविद्यालय रायपुर)।
52 किग्रा: प्रथम – झरना निषाद (डागा कन्या रायपुर), द्वितीय – त्रिवेणी (संत गुरु घासीदास शास. स्नातको. महावि. कुरूद)।
57 किग्रा: प्रथम – चेतना सिंह (यू.टी.डी. रायपुर), द्वितीय – तनुजा (कुरूद), तृतीय – भूमिका (डी.बी. कन्या रायपुर)।
63 किग्रा: प्रथम – अनुष्ठा (यू.टी.डी. रायपुर), द्वितीय – पवनी (डी.बी. कन्या रायपुर), तृतीय – अवंतिका (जीएनए भाटापारा)।
70 किग्रा: प्रथम – प्राची (यू.टी.डी. रायपुर), द्वितीय – अकांक्षा (दुर्गा महाविद्यालय रायपुर)।
कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि भोजराज चंद्राकर (विधायक प्रतिनिधि एवं सदस्य जनभागीदारी समिति) तथा विशिष्ट अतिथि खेमराज सिन्हा एवं श्रीमती अनुराधा साहू उपस्थित रहीं। सभी विजयी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर उत्साह और खेल भावना से सराबोर रहा। आयोजन ने न केवल युवाओं में खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा दिया, बल्कि शारीरिक अनुशासन और आत्मविश्वास का सशक्त संदेश भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here