Home चर्चा में एतिहासिक क्रिकेट(हाता ग्राउंड)गाँधी मैदान में लगाए जा रहे दुकानों के विरोध में...

एतिहासिक क्रिकेट(हाता ग्राउंड)गाँधी मैदान में लगाए जा रहे दुकानों के विरोध में खेल प्रेमियों ने सौपा ज्ञापन …

12
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर बस्तर के खिलाड़ियों की खेल भावनाओं से न खेले निगम प्रशासन 
बस्तर कलेक्टर की अनुपस्थित पर अपर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन..
    जगदलपुर..
जगदलपुर गाँधी मैदान हाता ग्राउंड एक एतिहासिक मैदान हैं जगदलपुर के कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों के इतिहास को समेटे हुए हैं पूर्व सरकार के द्वारा हाता ग्राउंड का जिणोँधार करते हुए ग्राउंड में जहाँ पर फ्लड लाइट की व्यवस्था हैं मैदान में घास, बेहतरीन टर्फ  विकेट की व्यवस्था की गई लाखों रुपए खर्च कर खिलाड़ियों के सहूलियत के लिए मैदान तैयार किया गया था जो की प्रशंसनीय योग्य थी लेकिन वर्तमान सरकार में बैठे हुए जनप्रतिनिधि खिलाड़ियों की भावनाओं को आहत करते हुए इस वर्ष दीपावली की पसरा बाजार बैठने की व्यवस्था दुगलकी फरमान जारी कर दिया गया जिससे शहर के क्रिकेट प्रेमी और खिलाड़ियों में भारी आक्रोश व्याप्त है सभी खेल मैदानों की रखरखाव और मेंटेनेंस में भारी अनियमितता इन दिनों देखी गई है जिससे सभी ग्राउंड मैं गंदगी, शराब की खाली बोतले, बड़े-बड़े घास चारों तरफ अव्यवस्था का आलम है मौसम खुलने के बाद खिलाड़ियों को ग्राउंड पर जाने के बाद ग्राउंड की स्थिति खराब होने की वजह से निराशा देखने को मिल रही है
           ज़ब से जगदलपुर नगर निगम में भाजपा की सरकार आई है तब से लगातार खेल प्रेमियों को आहत पहुंचाने का काम कर रही हैं इन 6 महिनों में हाता ग्राउंड में किसी प्रकार का रख रखाव नहीं किया गया साथ ही पूर्व में रही समिति को भी भंग कर दिया गया जिसके चलते मैदान की हालात और ज्यादा ख़राब हो गई हैं पूर्व में समिति के चलते मैदान के दोनों गेट में ताला लगा हुआ करता था जिससे मैदान सुरक्षित हुआ करता था।हाता ग्राउंड को सवारने में शहर के प्रसिद्ध पुराने गणमान्य खिलाड़ियों के अथक प्रयास से कितनों का खून पसीना लगा हुआ हैं शायद आज के सत्ता में बैठे हुए लोग आज खिलाड़ियों की भावनाओं को नहीं समझ पा रहे हैं हाता ग्राउंड जों अब गाँधी मैदान के नाम से जाना जाता हैं ..
निगम प्रशासन द्वारा दीपावली को देखते हुए दुकाने लगाने की  अनुमति दी गई हैं साथ ही अघोषित रूप से पार्किंग की व्यवस्था वहाँ करा दी गई हैं जों की गलत हैं हम व्यापारी बंधुओं और हमारे ग्रामीण क्षेत्रों से आए पसरा बाजार के लघु व्यापारियों की तकलीफों को भी समझते हैं और मांग करते हैं बाजार और पार्किंग की अच्छी व्यवस्था और सुविधा अन्य स्थान पर की जाए खेल प्रेमियों द्वारा आज कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर हाता ग्राउंड  के लिए विरोध दर्ज कराया, गया साथ ही आने वाले दिनों में मैदान की व्यवस्था दुरुस्त न होने पर जोरदार विरोध किया जाएगा , गाँधी मैदान की अस्मिता से खिलवाड़ खेल प्रेमी  बर्दाश् नहीं करेंगे
ज्ञापन सौंपने के दौरान खेल एवं क्रिकेट प्रेमी  बलराम यादव, रोजवीन दास,  उस्मान रज़ा, कपिल नाग, विवेक, शुभम, खिरेंद, सुभाष, गुलाम, नीरज, आकाश, भावेश एवं अन्य खिलाडी मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here