Home चर्चा में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद परिवार का किया गया सम्मान शहीद के...

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद परिवार का किया गया सम्मान शहीद के साहस और समर्पण को किया नमन, बच्चों को दी गई मिठाई एवं उपहार

17
0
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल एवं थाना प्रभारी श्री सौरभ सिंह (गौरेला) द्वारा शहीद श्री शिव नारायण बघेल के सुपुत्र श्री कौशलेंद्र बघेल के निवास पर पहुँचकर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने शहीद के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवार के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक श्री भगत ने कहा कि शहीदों का त्याग और समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा, तथा पुलिस विभाग सदैव उनके परिवारों के साथ खड़ा रहेगा।
भेंट के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहीद के परिवारजनों से आत्मीय चर्चा की तथा घर में उपस्थित बच्चों को मिठाई एवं उपहार प्रदान कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान घर का वातावरण भावनात्मक और गौरवपूर्ण रहा।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here