संवाददाता – विमल सोनी
बिलासपुर:
यादव समाज कल्याण समिति रतनपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास खंड कोटा अंतर्गत राधा कृष्ण मंदिर के पीछे बुढ़ा महादेव मंदिर के निकट यादव समाज प्रांगण में सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
समिति की ओर से पत्रकारों और स्थानीय लोगों को सपरिवार आमंत्रित करते हुए बांके बिहारी लाल के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई थी। परंपरागत रीति-रिवाज के साथ गोवर्धन पूजा का यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।
यादव समाज कल्याण समिति रतनपुर के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम समुदायिक एकता और धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया।
गोवर्धन पूजा कार्यक्रम
दिनांक- 22/10/2025
दिन -बुधवार
समय – सुबह 10 बजे से….
स्थान – यादव समाज प्रांगण राधा कृष्ण मंदिर के पीछे बुढ़ा महादेव मंदिर के पास रतनपुर
*
विनीत
यादव समाज कल्याण समिति रतनपुर, विकास खंड कोटा
जिला – बिलासपुर ( छ. ग.)









