Home चर्चा में छठी मैया के भक्तों के लिए बिछाई रेड कार्पेट

छठी मैया के भक्तों के लिए बिछाई रेड कार्पेट

25
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 
= आस्था के सम्मान में महापौर संजय पाण्डेय और वार्ड पार्षद लक्ष्मण झा की शानदार पहल =

जगदलपुर। माई दंतेश्वरी की नगरी जगदलपुर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब छठी मैया के भक्तों के लिए रेड कार्पेट बिछाई गई है। दरअसल छठी मैया के प्रति आस्था के सम्मान में जगदलपुर के सनातनी महापौर संजय पांडेय और गंगा नगर वार्ड के युवा पार्षद, एमआईसी सदस्य एवं छठी मैया के भक्त लक्ष्मण झा ने यह शानदार पहल की है।
महापौर संजय पाण्डेय और गंगा नगर वार्ड के पार्षद लक्ष्मण झा द्वारा जगदलपुर नगर के गंगा मुंडा तालाब के छठ घाट की सीढ़ियों पर इस साल लाल कालीन बिछवाई गई है।पार्षद लक्ष्मण झा के अनुसार छठ व्रतधारियों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो। व्रतधारी अपने घरों से नंगे पैर छठ घाटों तक पहुंचते हैं। इस दौरान उनके पैरों में कंकड़ पत्थर, कांटे आदि चूभते हैं। तालाब पहुंचकर वे सुरक्षित तरीके छठी मैया और सूर्य देव की आराधना कर सकें इसलिए महापौर संजय पाण्डेय और वार्ड पार्षद लक्ष्मण झा ने पूरे तालाब के चारों ओर प्रमुख घाट स्थल पर कालीन बिछा दी है। जिससे नंगे पैर चलकर छठ पूजा करने वालों को कोई परेशानी नहीं हो। लाल कालीन बिछाए जाने से घाटों की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। जो भी व्यक्ति इस शानदार व्यवस्था को देखता है, वह महापौर श्री पाण्डेय और पार्षद श्री झा की तारीफ जरूर करता है। लोग कह उठते हैं कि आस्था और श्रद्धा भक्ति का ऐसा सम्मान पहली बार देखने को मिल रहा है। वहीं घाटों के आसपास मौजूद कुछ जलीय पौधों को हटाने की मांग भी लोग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here