Home चर्चा में आदि कर्मयोगी अभियान, धरती आबा कार्यक्रम में ग्राम विकास का संकल्प

आदि कर्मयोगी अभियान, धरती आबा कार्यक्रम में ग्राम विकास का संकल्प

6
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

कोलावल सेक्टर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बस्तर सांसद महेश कश्यप और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 

बकावंड। ब्लॉक के अंतर्गत सेक्टर कोलावल में आदि कर्मयोगी अभियान एवं धरती आबा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण ग्राम विकास, स्वावलंबन, और स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग के माध्यम से आत्मनिर्भर ग्राम की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम विकास तभी संभव है जब हम अपने संसाधनों, संस्कृति और परंपराओं के साथ मिलकर कार्य करें। धरती आबा बिरसा मुंडा के आदर्श आज भी हमें प्रकृति संरक्षण और सामूहिक विकास का संदेश देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सोनमति भद्रे ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य ललिता कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष तरुण पांडे, तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष परिस बेसरा शामिल थे।कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों में कोलावल की सरपंच पदमनी कश्यप, मैलबेड़ा के सरपंच जोगेंद्र भारती, भिरेंडा के देवराज बघेल, मोखागांव के बुधराम नेताम, पाथरी के समदु राम कश्यप, बेनूराम धनपुर के सरपंच, तथा सतोसा के नवतन कर्मा प्रमुख रहे। साथ ही सचिवगण जयदेव सिंह ठाकुर, महेश यादव, प्रभुनाथ बघेल एवं धरम नाग की उपस्थिति ने प्रशासनिक समन्वय को मजबूती दी।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जल संरक्षण, महिला स्व सहायता समूहों की भूमिका तथा युवाओं की सहभागिता पर अपने सुझाव रखे। कई ग्राम पंचायतों ने अपने क्षेत्र में सड़क, पेयजल एवं शिक्षा से जुड़ी प्राथमिक आवश्यकताओं को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे धरती आबा बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर अपने ग्राम को आत्मनिर्भर और स्वच्छ बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here