आरंग संवाददाता – सोमन साहू
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर दिन की शुरुआत राजधानी रायपुर स्थित पहाड़ी तालाब के शिव मंदिर में रुद्राभिषेक पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए की। पूजा के पश्चात उन्होंने अपने माता-पिता और परिवारजनों का आशीर्वाद लिया तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास पर भेंट एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं।
अपने जन्मदिवस को सामाजिक सेवा और धार्मिक आस्था के रूप में मनाने की पहल करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से राजीव भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज विशेष रूप से उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में 50 से अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर “रक्तदान–महादान” का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा —
अपने जन्मदिवस के दिन मैंने प्रभु शिव का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत की और फिर सभी वरिष्ठ नेताओं एवं युवा साथियों से मुलाकात की। युवा कांग्रेस परिवार ने आज रक्तदान शिविर आयोजित कर समाजसेवा की जो मिसाल पेश की है, वह प्रेरणादायक है। हमारा लक्ष्य है कि युवाओं में सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच की भावना को और मजबूत किया जाए।
शाम को श्री शर्मा ने अपने निजी निवास में दिवाली मिलन समारोह एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। सुंदरकांड पाठ के पावन स्वर से वातावरण भक्तिमय बना रहा और सभी ने श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
इस प्रकार, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का जन्मदिवस भक्ति, सेवा और सद्भावना के साथ मनाया गया — जो युवा कांग्रेस के सामाजिक और धार्मिक मूल्यों का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।
सजल चंद्राकर
जिलाध्यक्ष रायपुर जिला ग्रामीण









