Home कोरबा मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी गई, तस्करी करने वाले चार लोग चढ़े...

मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी गई, तस्करी करने वाले चार लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

71
0

कोरबा संवाददाता -योगेन्द्र राठौर

कोरबा। थाना उरगा पुलिस ने देर रात अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सात मवेशियों से भरी एक सफेद पिकअप वाहन (क्रमांक CG 29 A 4865) जब्त की है, वहीं कुछ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को देर रात मुखबिर से जानकारी मिली थी कि कुछ लोग सरायपाली पंचायत के रिवार क्षेत्र से मवेशियों को लोड कर उत्तर प्रदेश की ओर वध के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उरगा के निर्देशन में टीम गठित की गई और फरसवानी गांव के पास घेराबंदी की गई।

फरसवानी के पास पकड़ा गया गिरोह

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सफेद पिकअप वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सात मवेशी भरे हुए मिले। मौके पर मौजूद चार लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ साथी मौके से भाग निकले।

गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग जिलों के

गिरफ्तार आरोपियों में —

सहन बहाल यादव, पिता जगु राम यादव, निवासी मुड़ा टोली, जिला जसपुर

दिनेश राम, पिता बबलू राम, निवासी कछुआककनी, जिला जसपुर

खीक राम बघेल, पिता स्व. जनक राम बघेल, निवासी जरवे, थाना नगरदा, जिला शक्ति

मंगलु यादव, पिता उमेंद्र राम, निवासी उच्चभठी, जिला जांजगीर

सभी आरोपी अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और एक संगठित गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

मौके से पुलिस ने सफेद पिकअप वाहन, सात मवेशी और एक काले रंग की बजाज पल्सर बाइक जब्त की है।

आगे की जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
ग्रामीणों ने उरगा पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here