बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। यहां आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वनमंत्री केदार कश्यप रविवार को स्टेट प्लेन से जगदलपुर पहुंचे।
जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर विधायक दंतेवाड़ा चैतराम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री श्री साव आत्मीय स्वागत किया। बस्तर जिला स्तरीय राज्योत्सव के मुख्य अतिथि के रूप उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री केदार कश्यप शामिल होंगे। हवाई अड्डे पर विधायक दंतेवाड़ा चैतराम मंडावी, नगर निगम सभापति खेम सिंह देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, एमआईसी के सदस्य और पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर हरिस एस, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता ने स्वागत किया।









