Home चर्चा में राज्योत्सव के समापन पर सहभागियों को किया गया सम्मानित… ...

राज्योत्सव के समापन पर सहभागियों को किया गया सम्मानित… स्थानीय कलाकारों के साथ एस डी एम अरुण सोम के गायन ने बटोरी तालियां…

9
0

जिला स्तरीय राज्योत्सव का समापन के पलों में शक्ति एस डी एम अरुण सोम ने अपने गायन से शमां बांध दिया तो वहीं रवि यादव, विक्रम राज, रामप्रसाद देवांगन आदि स्थानीय फनकारों ने अपने प्रस्तुति एवं गीतों पर खूब तालियां बटोरी।
आज शिक्षा विभाग के स्टाल पर स्व निर्मित नवाचार के विभिन्न मॉडलों के साथ झालरोंदा विद्यालय के विद्यार्थियों ने लोगों को अपनी ओर आकृष्ट किया जिन्हें कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के साथ उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
जिला प्रशासन अमृत टोपनो के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित त्रिदिवसीय राज्योत्सव के समापन पर आसपास के ग्रामीणजन एवं कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here