WPL 2026 Retention Updates:
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। नवंबर में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले टीमों ने किन खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और किन्हें रिलीज किया, इसने फैंस को हैरान कर दिया है।
जहां भारतीय सुपरस्टार हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स और शफाली वर्मा जैसी नामी खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने बरकरार रखा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की दो दिग्गज कप्तान एलिसा हीली और मेग लैनिंग, साथ ही न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को टीमों ने रिलीज कर दिया है।
सबसे अप्रत्याशित फैसला यूपी वॉरियर्स ने लिया, जिन्होंने टीम की अहम खिलाड़ी और 2025 महिला विश्व कप की ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दीप्ति शर्मा को रिटेन नहीं किया। पिछले सीजन में हीली की गैरमौजूदगी में दीप्ति ने कप्तानी की थी, फिर भी उन्हें रिलीज कर दिया गया है। इस फैसले से फैंस काफी नाराज़ हैं।
हर टीम ने कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया?
ESPNcricinfo के अनुसार:
मुंबई इंडियंस – 5 खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स – 5 खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 4 खिलाड़ी
गुजरात जायंट्स – 2 खिलाड़ी
यूपी वॉरियर्स – सिर्फ 1 खिलाड़ी (पूरी टीम को रिलीज किया गया)
यूपी वॉरियर्स ने केवल श्वेता सेहरावत को रिटेन किया है।
रिटेंशन का नया नियम
हर फ्रेंचाइज़ी अधिकतम 5 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है।
इसमें 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ियों का कॉम्बिनेशन अनिवार्य होगा।
अगर कोई टीम 5 खिलाड़ी रखती है, तो उनमें से कम से कम 1 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी होना जरूरी है।
RTM (Right to Match) कार्ड का नया सिस्टम
इस सीजन पहली बार RTM कार्ड लागू किया गया है, जिसके तहत टीम अपने पुराने खिलाड़ी को ऑक्शन में दोबारा खरीद सकती है।
3 खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली टीम के पास 2 RTM कार्ड
4 खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली टीम के पास 1 RTM कार्ड
5 खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली टीम के पास कोई RTM कार्ड नहीं रहेगा।
टीमों के पास बची राशि और RTM कार्ड
टीम बची राशि RTM कार्ड
यूपी वॉरियर्स ₹14.50 करोड़ 4 RTM
गुजरात जायंट्स ₹9 करोड़ 3 RTM (सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए)
RCB ₹6.25 करोड़ 1 RTM
दिल्ली कैपिटल्स ₹5.75 करोड़ कोई नहीं
मुंबई इंडियंस ₹5.75 करोड़ कोई नहीं
WPL 2026 रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मारीजान कैप, जेमिमा रॉड्रिग्स, शफाली वर्मा, निकी प्रसाद
मुंबई इंडियंस: हर्मनप्रीत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कामिलिनी, हेली मैथ्यूज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल
गुजरात जायंट्स: एशली गार्डनर, बेथ मूनी
यूपी वॉरियर्स: श्वेता सेहरावत









