Home चर्चा में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप के जन्मदिन पर हवन पूजन और रक्तदान

केबिनेट मंत्री केदार कश्यप के जन्मदिन पर हवन पूजन और रक्तदान

10
0

बस्तर संवाददाता  – अर्जुन झा

= केदार कश्यप यूथ फैंस और शुभचिंतकों ने मनाया मंत्री कश्यप का जन्मदिन =
जगदलपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के 51वें जन्मदिन पर जगदलपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर में केदार कश्यप यूथ फैंस के सदस्यों और शुभचिंतकों ने मंत्री केदार कश्यप के दीर्घायु जीवन की कामना के साथ हवन पूजन किया।


उसके पश्चात केदार कश्यप यूथ फैंस के सदस्यों ने महारानी अस्पताल जाकर रक्तदान किया जिसमें युवाओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया एवं जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया। उसके बाद मेडिकल कालेज डिमरापाल जाकर यूथ फैंस के सदस्यों ने मरीजों को फल वितरण किया। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू, मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, डॉ प्रशांत के साथ अन्य छात्र व स्टॉफ भी मौजूद रहे। मंत्री श्री कश्यप के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रमों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतूराम बघेल, जनपद सदस्य गौरव कश्यप, एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा, दिगंबर राव, राकेश तिवारी, गजानंद कुलदीप, अमर यदु, संजय चंद्राकर, संजय उपाध्याय, मनोज पटेल, त्रिवेणी रनधारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, माहेश्वरी ठाकुर, कुसुम परिहार, शैलेंद्र यदु, प्रभात चौहान, ढाकेश्वरी पांडे, पार्षद हरीश पारख, गायत्री बघेल, आशा साहू, नेहा ध्रुव, श्वेता बघेल, उर्मिला यादव, अलका सेंगर, रंजीता पाणिग्रही, सोनू सोरी, अमर यदु, संजय उपाध्याय, अमित रामटेके, राकेश दत्ता, आदर्श ठाकुर, प्रीतेश राव, परेश ताटी, मयंक दीवान, कृष्ण नारायण नाग, बृजेश कपूर, राजेंद्र बघेल, रेनू बघेल, मंगल नाग, भरत कश्यप, आनंद झा, वीरेंद्र जोशी, दुर्जन कश्यप, भीम नाग, ओमप्रकाश कश्यप, चमन ठाकुर, लखीराम यादव, पीलूराम कश्यप, बंटू पांडेय, रमेश नायडू, विघ्नेशर बाकड़े, शेखर सिन्हा, सुकरु बघेल, फगनू नाग, उदय सेठिया, लाला राम नाग, मनु सेठिया, संपत नाग, माहंगू नाग, सुदू नाग, सुकमन नाग सहित सैकड़ो की संख्या में समर्थक शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here