Home चर्चा में गुखेरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन में मिलन’ कार्यक्रम की धूम, सेवा...

गुखेरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन में मिलन’ कार्यक्रम की धूम, सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण व स्वास्थ्य पर हुआ मंथन

2
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुखेरा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 और 2 में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन में मिलन’ कार्यक्रम का भव्य व सोत्साह आयोजन किया गया। केंद्र परिसर में सुबह से ही ग्रामीण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी से उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस दौरान नौनिहालों के शारीरिक व मानसिक विकास, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के उत्तम स्वास्थ्य तथा पोषण स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विविध रचनात्मक और जन-जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को अमलीजामा पहनाया गया।
आयोजन की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों के वजन, लंबाई मापन और स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हुई, जिसके आधार पर सुपोषण की स्थिति का आकलन किया गया। केंद्र में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी हरी सब्जियों, फलों, अंकुरित अनाजों और पौष्टिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने सभी का ध्यान खींचा। कार्यकर्ताओं ने उपस्थित माताओं को घर के सामान्य भोजन से ही तिरंगा थाली तैयार करने के सहज नुस्खे सिखाए। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ, जिससे समुदाय में अपनत्व और आत्मीयता का गहरा संदेश गया।
महिलाओं के बीच संवाद को रोचक बनाने के लिए स्वास्थ्य व स्वच्छता पर आधारित प्रेरक खेल और प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन हुआ, जिसमें विजेताओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने किशोरी बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम और आयरन फोलिक एसिड की गोलियों के नियमित सेवन की विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर सरपंच रेवती पुरुषोत्तम सोनवानी,मंडी अध्यक्ष पूर्व सरपंच प्रकाश रात्रे,  कन्हैया लाल भतपहरी पूर्व सरपंच,पंच गण रेखराज पार्वती देवांगन,कुशाल देवांगन,दशरु कुर्रे,सनत बघेल, केवरा यादव एवं सेक्टर सुपरवाइजर रानो ठाकुर गोस्वामी,महिला मोर्चा महामंत्री मेनका सोनी,आंगन बाड़ी कार्यकर्ता गण ओमेश्वरी देवांगन,सीमा करकेल,सहायिका कल्याणी रात्रे, चितरेखा
चौहान,मितानिन गण खिलेश्वरी यादव,सरिता करकेल,प्रभा चौहान,तीजन मारकंडे आदि एवं माताओं बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here