Home मनोरंजन ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़ – रेजांग ला की जंग में...

‘120 बहादुर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़ – रेजांग ला की जंग में 120 सैनिकों की शौर्य गाथा, फरहान अख्तर बने मेजर शैतान सिंह

52
0

भारत-चीन युद्ध पर आधारित फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ (120 Bahadur) का दमदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की गूंजती आवाज़ से होती है, जो फिल्म के हर फ्रेम में जोश और गर्व का संचार करती है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर रॉकिंग स्टार यश ने लॉन्च किया। सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यश ने लिखा— “सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म उन वीरों की गाथा है जिन्होंने इतिहास रचा।”

ट्रेलर में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई के दृश्य दिखाए गए हैं, जब 1962 में भारतीय सेना की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों ने 3000 चीनी सैनिकों के सामने अदम्य साहस दिखाया था। फिल्म में इन सैनिकों की शौर्य गाथा को भव्य विजुअल्स और भावनात्मक दृश्यों के साथ प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी (PVC) की भूमिका निभाई है। उनके साथ राशि खन्ना, विवान भटेना, स्पर्श वालिया, धनवीर सिंह, अजिंक्य देव, और एजाज खान जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है, जबकि निर्माण रितेश सिद्धवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने मिलकर किया है।

देशभक्ति और बलिदान की भावना से ओत-प्रोत ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here