Home कोरबा बांकीमोंगरा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर गूंजा राष्ट्रगौरव का संकल्प

बांकीमोंगरा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर गूंजा राष्ट्रगौरव का संकल्प

43
0

बांकीमोंगरा संवाददाता – विकास सोनी 

पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा — “वंदे मातरम् सिर्फ गीत नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है”

बांकीमोंगरा। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में ‘वंदे मातरम् राष्ट्रीय संकल्प’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से पूरा सभागार गूंज उठा।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा, “वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की आत्मा और हमारी संस्कृति की गूंज है। इसके 150 वर्ष पूरे होना हमारे लिए गौरव का क्षण है। हमें इस भावना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना होगा।”

कार्यक्रम में पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इसके पश्चात उपस्थित जनों ने ‘स्वदेशी संकल्प पत्र’ को दोहराते हुए देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के शुभारंभ और उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिससे उपस्थित लोगों में राष्ट्रीय गर्व और ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य था— राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक रचना (7 नवंबर 1875) के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में राष्ट्रप्रेम की भावना को नई ऊंचाई देना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here