Home चर्चा में नक्सली हिड़मा और बारसे देवा के माताओं से मिलकर पुनर्वास हेतु अपील...

नक्सली हिड़मा और बारसे देवा के माताओं से मिलकर पुनर्वास हेतु अपील की विजय शर्मा ने।

6
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
नक्सल नेताओं की माताओं ने भी वीडियो जारी कर पुनर्वास करने कहा. 
हिड़मा और बारसे देवा के परिजनों से मिलकर पुनर्वास का प्रयास किया जा रहा। 
आज 10 नवंबर को सुबह 10:30 बजे शासन और प्रशासन की बड़ी टीम सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिमलीपेंटा के आश्रित ग्राम पुवर्ती पहुची। इसी गाँव से छत्तीसगढ़ के दो सबसे बड़े नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा और बारसे देवा निकले हैं जहाँ आज भी उनके परिजन निवास करते हैं।
विजय शर्मा ने हिड़मा की माता श्रीमती माड़वी पुंजी तथा बारसे देवा की माता श्रीमती बारसे सिंगे से मुकाकात की और पुनः सरकार की तरफ़ से कहा की पुनर्वास करने पर सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी। नक्सल लीडर की माताओं ने भी वीडियो जारी कर अपने बेटों को पुनर्वास करने कहा है।
टीम में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज , कलेक्टर सूकमा देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक सूकमा किरण चौहान तथा  पुवर्ती के ग्रामवासी उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here