रायपुर-
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-26) के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार परीक्षा 1 फरवरी को प्रदेशभर के 20 निर्धारित केंद्रों में दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी।
मंडल के मुताबिक TET-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 नवंबर से 9 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में सुधार करने का मौका 9 दिसंबर शाम 6 बजे तक मिलेगा।
परीक्षा दो शिफ्ट में होगी—
पहली पाली: कक्षा 1 से 5 तक के अध्यापन हेतु सुबह 9:30 बजे से 12:15 बजे तक
दूसरी पाली: कक्षा 6 से 8 तक के अध्यापन हेतु दोपहर 3 बजे से शाम 5:45 बजे तक
इस परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए राज्य के 20 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं।














