Home चर्चा में कुंवरपुर बांध के समीप मोटरसाइकिल खड़ा कर शौच के लिए गए युवक...

कुंवरपुर बांध के समीप मोटरसाइकिल खड़ा कर शौच के लिए गए युवक के मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने किया पार।

47
0
लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।।
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर बांध के समीप मोटरसाइकिल खड़ा कर शौच के लिए गए युवक के मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है।लखनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार मधेश्वर राजवाड़े पिता स्वर्गीय फेकू राम उम्र 18 वर्ष ग्राम सराय टिकरा  थाना दारिमा निवासी ने 14 नवंबर दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 2 बजे लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया की वह अपने फूफा स्वर्गीय उपेंद्र कुमार राजवाडे के मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 EE 9094 हीरो एचएफ डीलक्स में 7 नवंबर को सुबह करीब 8 बजे कुंवरपुर बांध की तरफ गया। मोटरसाइकिल खड़ा कर युवक शौच के लिए गया। वापस आकर देखा तो उक्त स्थान पर मोटरसाइकिल नहीं था
अज्ञात चोरों के द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया गया। जिसकी कीमत लगभग 34000 बताई जा रही है। वहीं लखनपुर पुलिस धारा 303(2) BNS के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here