रिपोर्ट-खिलेश साहू
14 नवंबर 2025 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक शाला बीरेतरा में प्रधान पाठिका श्रीमती अमिता साहू के मार्गदर्शन में सहायक शिक्षक श्री संदीप कुमार नायक सर जी एवं सहायक शिक्षिका श्रीमती दामिनी साहू मैडम जी द्वारा एफ एल एन मेला का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा अलग-अलग विषय के विभिन्न स्टॉल लगाए गए एवं शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया यह शिक्षण अधिगम सामग्री इस प्रकार निर्मित की गई थी जो कम खर्चे में बच्चों को खेल-खेल में आसानी से सिखाया जा सके ताकि बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के कौशल को विकसित किया जा सके।

पालकों द्वारा भी इस मेले का निरीक्षण किया गया एवं सराहना की गई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री नेताम सर जी के द्वारा एवं वरिष्ठ व्याख्याता शिक्षक गण श्री रोहित साहू सर जी श्री चोवाराम चंद्राकर सर जी एवं श्रीमती संगीता राव मैडम के द्वारा भी निरीक्षण किया गया माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री किशोर कुमार साहू सर जी एवं वरिष्ठ शिक्षक गण आदरणीय श्री देवेंद्र सिन्हा सर श्री दिनेश साहू सर एवं श्री संजय सेन सर जी के द्वारा भी निरीक्षण किया गया एवं बच्चों के द्वारा बनाएं टीएम की की सराहना की गई इस मेले के उपलक्ष में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन के भी स्टाल लगाए गए जिसमें बच्चों ने खूब मजे के साथ इस कार्यक्रम का आनंद उठाया एवं ग्राम पंचायत बीरेतरा सरपंच महोदय श्रीमती धनेश्वरी ध्रुव एवं पंच गण के द्वारा भी निरीक्षण किया गया जिसमें लगाए गए स्टॉल की सराहना की गई पालक गण के द्वारा भी निरीक्षण किया गया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के शिक्षाविद श्री विनेश्वर साहू जी के द्वारा बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए ईनाम की भी व्यवस्था की गई।









