कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज़ 36 गढ़ :– कोरबा जिले की जनपद पंचायत क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत तिलाईडांड के आश्रित ग्राम पंडरीपानी में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यहां खनिज न्यास से 11.69 लाख रुपए की स्वीकृति से नए आंगनबाड़ी नवीन भवन का निर्माण शुरू हो गया चुका है। पुरानी आंगनबाड़ी में बारिश का पानी भर जाता था। बच्चों को पढ़ने में परेशानी आ रही थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि नवीन आंगनबाड़ी का निर्माण होने से बच्चों को बारिश के समय परेशान नहीं होना पड़ेगा।
ग्राम पंचायत तिलाईडांड के सरपंच दिग्पाल सिंह कंवर भोलू एवं पंच शुक्रवार सिंह कंवर के द्वारा के माध्यम से जिला खनिज न्यास से स्वीकृत मिलने के बाद आंगन बाड़ी भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, नागरिकों का कहना है ऐसे ही पंचायत विकास कार्य होते रहे।
पुरानी आंगनबाड़ी में भरता था पानी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कौशिल्या देवी कंवर ने बताया कि बारिश के समय में आंगनबाड़ी केंद्र में पानी भरता था। बच्चों को केंद्र पर बैठने में परेशानी आती थी। ऐसे में आंगनबाड़ी का संचालन करने में परेशानी होती थी।
अब नवीन भवन बनने के बाद में आंगनबाड़ी संचालन में परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।









