Home चर्चा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा नशा मुक्ति...

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा नशा मुक्ति अभियान को लेकर रन फॉर हेल्थ का कार्यक्रम किया गया।

37
0

पेंड्रा मरवाही संवाददाता – दीपक कश्यप 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के तत्वाधान में बजरंग दल के संस्कार सप्ताह के उपलक्ष्य में रन फॉर हेल्थ का कार्यक्रम किया गया जिसमें पुरुष एवं महिला वर्ग का दौड़ प्रतियोगिता भी कराया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया दौड़ के प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से ओमप्रकाश प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं महिला वर्ग से अंशु माला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही क्रमशः द्वितीय तृतीय स्थान पर मनोज एवं लवली ने स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता के पश्चात कार्यक्रम में जिला संयोजक सागर पटेल के द्वारा शामिल सभी युवाओं को नशा मुक्त भारत बनाने में योगदान देने हेतु प्रतिज्ञा दिलाया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फिटनेस कोच संजय कैवर्त एवं स्वाति पांडे कबड्डी कोच कौशल कश्यप अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष सरोज पवार एवं मातृशक्ति जिला संयोजिका प्रिया त्रिवेदी, जिला संयोजक बजरंगदल सागर पटेल, सह संयोजक विनय पांडे, शिवम् साहू,शुभम गुप्ता,हिमांशु गुप्ता,नील एवं सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here