Home कोरबा चोरी की 14 बाइक और एक रोलर बरामद, दीपका पुलिस को बड़ी...

चोरी की 14 बाइक और एक रोलर बरामद, दीपका पुलिस को बड़ी सफलता

11
0

कोरबा। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में दीपका थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद असलम ने थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि SECL खदान से एक रोलर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही जय सिंह पटेल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दीपका, कुसमुंडा और सर्वमंगला क्षेत्रों से कई बाइक और रोलर की चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के बयान के आधार पर कुल 14 मोटरसाइकिल और एक रोलर जब्त किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दीपका पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here